Wednesday, 5 September 2018

देखो क्या यह वही

पसीने से सने हुए उसके कपड़े देखो
देखो उसके माथे पर पेशानी है।
इसने जयहिंद नही बोला
क्या यह वही पाकिस्तानी है।

लगाकर नारे समाजवाद के देखो
आज भी गरीबी उसकी निशानी है
अब पंडित बन गया, नेहरू का खून
क्या यह वही गांधी है।

बातें वाह क्या खूब करते हैं देखो
इनके कारनामों में अजीब बेमानी है
चेहरा परत दर परत ढका का इनका
क्या यह वही निशानी है
- अमरेश